Sunday, March 16, 2025
Home Breaking-News पति ने नहीं दिलाया कुरकुरे , तो पत्नी रूठ कर गई मायके 

पति ने नहीं दिलाया कुरकुरे , तो पत्नी रूठ कर गई मायके 

by Watan Kesari
0 comment

आगरा।

वैसे तो पति पत्नी का रिश्ता ही ऐसा है, जिसमें प्रेम मनुहार और रूठना मनाना लगा रहता है। लेकिन आगरा में ऐसा एक मामला सामने आया है कि जिसने भी सुना हैरान रह गया। मात्र 5 रुपये का कुरकुरे न दिलाने पर एक पत्नी पति से नाराज़ होकर अपने मायके चली गई। मामला इस कदर बढ़ा कि पुलिस को बीच मे आना पड़ा। बता दें युवती शाहगंज की रहने वाली है और उसकी शादी साल 2023 में सदर क्षेत्र में हुई थी। उसे कुरकुरे बहुत पसंद है। पत्नी ने जब पति से कुरकुरे खाने की फरमाइश की तो उसने नहीं दिलाए। इस बात पर दोनों के बीच खूब झगड़ा हुआ। बात इतनी बढ़ी कि पत्नी अपने पति के घर को छोड़कर मायके चली गई। 

मामला यहीं नहीं थमा। पत्नी ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी और पुलिस ने मामला परिवार परामर्श केंद्र को भेज दिया। 

बताया जा रहा है कि अभी दोनों के बीच बात नहीं बन पाई है और काउंसलिंग के लिए अगली तारीख लगा दी गई है।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups