पूर्वी दिल्ली
उत्तरी पूर्वी दिल्ली के खाजूरी खास थाना पुलिस टीम ने बदमाशों द्वारा 2 साल के एक बच्चे को अपहरण करने के मामलों को सुलझा लिया है। पुलिस ने अपहरण के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं।
आपको बता दें कि पुलिस को 10 फरवरी को एक सूचना मिली थी कि एक 2 साल का बच्चा संडे मार्केट में अपनी मां से अलग हो गया है। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया, साथ ही बच्चे को स्थानीय रूप से खोजा शुरू कर दिया गया, पुलिस जांच के दौरान पता चला कि एक युवक को बच्चे के साथ देखा, साथ ही बाद में एक महिला भी दिखाई दी है।
पुलिस ने उनकी तस्वीरें विकसित की, साथ ही स्थानीय रूप से जानकारी इकट्ठा की है। पुलिस ने दो आरोपियों को शाहदरा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें नाहिद और मोहम्मद रिजवान के रूप में पहचाना गया।
पुलिस को पता चला कि बच्चे को अलीगढ़ में 3 लाख रुपये में बेचा गया था। पुलिस ने अलीगढ़ में एक बुजुर्ग महिला चम्मो के पास से बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया है।
इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में नाहिद, मोहम्मद रिजवान, शोकीन और चम्मो शामिल हैं।