Saturday, March 15, 2025
Home Uncategorized बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री ने की प्रेस को संबोधित

बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री ने की प्रेस को संबोधित

by POOJA BHARTI
0 comment

नई दिल्ली

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट सत्र से पहले प्रेस को संबोधित करते हुए 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को दोहराया है। बजट को नई ऊर्जा और विश्वास देने वाला बताया है, साथ ही उनके तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट है।

इस सत्र में कई ऐतिहासिक बिलों पर चर्चा होगी, साथ ही नारीशक्ति को सशक्त बनाने के लिए बड़े फैसले लिए जाएंगे। हालाँकि बजट सत्र की शुरुआत पर पीएम मोदी ने मां लक्ष्मी को नमन करते हुए कहा कि आज बजट सत्र की शुरुआत में मां लक्ष्मी को प्रणाम करता हूँ, साथ ही मां लक्ष्मी हमें सिद्धि, विवेक, समृद्धि और कल्याण देती हैं। देश के गरीब और मध्यम वर्ग पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी हुई है।


प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास दिलाया है कि 2047 में जब आजादी के 100 साल होंगे, तब तक विकसित भारत का जो संकल्प देश ने लिया है, ये बजट सत्र और ये बजट उसमें एक नया विश्वास पैदा कर नई ऊर्जा देगा।
देश की जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार जिम्मेदारी दी है, साथ ही तीसरे कार्यकाल का पूरा बजट है।


भारतीय जनता पार्टी द्वारा तीसरे कार्यकाल में देश के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ मिशन मोड में आगे बढ़ रहे हैं, साथ ही विशेषकर नारीशक्ति के गौरव को पुनः प्रस्थापित करना, पंथ-संप्रदाय के भेद से मुक्त होकर हर नारी को सम्मानपूर्ण जीवन और समान अधिकार मिले। इस दिशा में इस सत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। इस बजट सत्र में सभी सांसद विकसित भारत को मजबूती देने के लिए अपना योगदान दे पाएँगे।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups