Saturday, March 15, 2025
Home Breaking-News नोएल टाटा बने टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन

नोएल टाटा बने टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन

by POOJA BHARTI
0 comment

मुंबई।

रतन टाटा के निधन के बाद यह सवाल उठ रहा था कि अब टाटा ट्रस्ट का अगला चेयरमैन कौन होगा। इसको लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब इस पर विराम लग गया है। सूत्रों के मुताबिक, नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का नया चेयरमैन चुना गया है। आज, 11 अक्टूबर को उन्हें इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रतन टाटा की जगह लेंगे सौतेले भाई नोएल टाटा

नोएल टाटा अपने सौतेले भाई रतन टाटा की जगह यह पद संभालेंगे। 9 अक्टूबर को रतन टाटा का 86 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया था। बताया गया है कि टाटा ट्रस्ट की एक मीटिंग में नोएल टाटा के नाम पर सहमति बनी, जो आज मुंबई में आयोजित की गई थी। यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है।

रतन टाटा का कोई उत्तराधिकारी नहीं था

रतन टाटा ने कभी शादी नहीं की थी, और उनका कोई वारिस नहीं था। उन्होंने अपने उत्तराधिकारी का आधिकारिक ऐलान भी नहीं किया था।

नोएल टाटा की नियुक्ति के पीछे की वजह

सूत्रों के अनुसार, नोएल टाटा को चेयरमैन बनाए जाने का मुख्य कारण यह है कि रतन टाटा की योजनाओं और उनकी दूरदर्शिता को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया। कॉरपोरेट जगत के विशेषज्ञों का मानना है कि नोएल टाटा का अनुभव टाटा ट्रस्ट को नए आयामों तक पहुंचाएगा।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups