गाजियाबाद।
गाजियाबाद के मोदीनगर में भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सौतेले पिता ने 13 साल की पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। डरा-धमकाकर उसके साथ गंदी हरकत करने की कोशिश की। मां के घर पर आने पर बेटी में सारी बातें बताईं। जिसके बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एक गांव निवासी महिला ने पहले पति को छोड़कर एक व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली थी। पहले पति से महिला को एक पुत्र और एक पुत्री है।
महिला अपने पुत्र के साथ खेत पर गई थी। पुत्री घर पर अकेली थी। इसी बीच सौतेला पिता घर पहुंच गया।
उसने किशोरी को अपने पास बुलाया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जिससे किशोरी डर गई। इसके बाद आरोपी ने किशोरी से गंदी हरकत करने की कोशिश की। इसी बीच किशोरी की मां आ गई। किशोरी ने मां को आपबीती बताई। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि महिला ने किशोरी के साथ थाने पर पहुंचकर सूचना दी थी। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। जांच उपरांत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।