Saturday, March 15, 2025
Home राज्यदिल्ली दिल्ली में डेंगू से दूसरी मौत, बढ़ने लगे मरीज

दिल्ली में डेंगू से दूसरी मौत, बढ़ने लगे मरीज

by POOJA BHARTI
0 comment

नई दिल्ली।

राजधानी दिल्ली को डेंगू ने एक बार फिर चिंता में डाल दिया है। अस्पतालों में डेंगू के मरीज भर्ती होने शुरू हो गए हैं। इसी बीच सफदरजंग अस्पताल में डेंगू से एक मरीज की मौत हो गई। अस्पतालों से मिली जानकारी को माने तो डेंगू से दिल्ली में यह इस सीजन की दूसरी मौत है। इससे पहले सितंबर महीने में ही लोकनायक अस्पताल में भी डेंगू के एक मरीज की मौत हुई थी।

लगातार बढ़ रही है मरीजों कज संख्या:

अस्पताल की प्रवक्ता पूनम ढांडा ने बताया कि 32 साल के एक मरीज को 10 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया था। जानकारी के अनुसार मरीज बंगाल का रहने वाला था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मरीज डेंगू हेमरेजिक फीवर (डेंगू की गंभीर स्थिति) में अस्पताल लाया गया था। इसके बाद मरीज की परेशानी बढ़ती गई और वह मल्टीपल ऑर्गन डिफ्यूजन सिंड्रोम की स्थिति में चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पूनम ढांडा ने बताया कि सफदरजंग अस्पताल में पिछले 24 घंटे में डेंगू के 13 संदिग्ध मरीज भर्ती हुए हैं। मौजूदा समय में अस्पताल में डेंगू के कन्फर्म 15 मरीज भर्ती हैं, जिनमें अस्पताल में जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई है। एक जुलाई से अब तक डेंगू के 74 मरीज अस्पताल में आए हैं।

निगम ने नहीं किया कोई डेटा जारी:

फिलहाल दिल्ली नगर निगम की ओर से अभी आधिकारिक रूप से डेंगू के किसी मरीज की मौत की पुष्टि नहीं की गई है। दिल्ली में डेंगू के कुल मरीजों का कोई डाटा जारी नहीं किया गया है। दिल्ली में डेंगू से निपटने के लिए दिल्ली नगर निगम मुख्य एजेंसी है और डेंगू के मरीजों का आधिकारिक डेटा जारी करने का काम भी दिल्ली नगर निगम का ही है।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups