नई दिल्ली
!दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जहां उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई, उनके अलावा प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्रराज सिंह, कपिल मिश्रा और डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ दिलाई गई! इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा और आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण सहित अन्य बड़े नेता मंच पर उपस्थित रहे, साथ ही शपथ ग्रहण के बाद रामलीला मैदान भारत माता की जय के नारों लगाए गए!
आपको राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने पूरे 27 साल के बाद अपनी सरकार बनाने में सफल हो पाई है! केंद्र में बीजेपी सरकार ने दुसरी बार महिला को मुख्यमत्री चुनकर एक नई मिसाल कायम की है!
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में 27 साल पहले बीजेपी के कार्यकाल में पहली बार महिला मुख्यमंत्री सुषमा सुषमा स्वराज को चुनकर मैदान में उतारा गया था! नई मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज ख़ुद जमीनी स्तर से उतर दिल्ली को विकसित शहर बनाने में बहुत ही संघर्ष किया था, जोकि आज के दौर में दिल्ली की जनता को बखूबी दिखाई दे रहा है!
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नाम की मोहर लग पाई है! आज रामलीला मैदान में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के नेतृत्व में नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और 6 विधायक को मंत्री पद शपथ दिलाई गई है! इस दौरान शपथ ग्रहण में 6 मंत्रियों में तीन ऐसे विधायक भी शामिल हैं, जो पहली बार विधायक बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है,
उन्हें कैबिनेट मंत्री बनने का मौका मिल पाया है! इन कैबिनेट के मंत्रियों में पंकज कुमार सिंह का नाम भी शामिल है, साथ ही पूर्वांचली ठाकुर पंकज कुमार सिंह लंबे समय से दिल्ली की राजानिति में सक्रिय हैं, इससे पहले नगर निगम में अहम पदों पर तैनात रह चुके हैं! ऐसे में बीजेपी के नेतृत्व ने डॉक्टर पंकज कुमार सिंह को राजपूत समाज को प्रतिनिधित्व देने और बिहार में चुनाव को देखते हुए पूर्वांचली समीकरण को साधने के लिए पहली बार विधायक बनने पर ही कैबिनेट मंत्री बनने का मौका मिल पाया है!
आपको बता दें कि दिल्ली में बीजेपी की जीत में पूर्वाचलियों का बड़ा रोल माना गया है, ये वो बोट बैंक है! जिसे कोई पार्टी आसानी से छोड़ना नहीं चाहती है ! इसलिए रेखा गुप्ता की टीम में इस समाज के नुमाइंदे के तौर पर पंकज कुमार सिंह को शपथ दिलाई गई है!
आपको बता दें कि गृह मंत्रालय के आदेश पर दिल्ली पुलिस सुरक्षा यूनिट ने नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को Z केटेगरी की सुरक्षा दी उपलब्ध कराई गई है! दिल्ली सरकार के मनोनीत मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है! देश के प्रधानमंत्री मोदी के विजन को दिल्ली की जनता ने स्वीकार किया है, उसका हम कार्यान्वयन करेंगे
बीजेपी विधायकों का कहना है कि दिल्ली की जनता के आशीर्वाद से आज 27 साल के बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बन पाई है! दिल्ली की जनता को पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजधानी दिल्ली को सबसे सुंदर राजधानी बनाने में सफल होंगे