Thursday, March 13, 2025
Home Breaking-News निगम सफाई कर्मचारी की मद्द के लिए आगे आए, तमाम अधिकारी और कर्मचारिया: निगम आयुक्त

निगम सफाई कर्मचारी की मद्द के लिए आगे आए, तमाम अधिकारी और कर्मचारिया: निगम आयुक्त

by POOJA BHARTI
0 comment

नई दिल्ली

दिल्ली नगर निगम विभाग अधिकारियों द्वारा सेंट्रल जोन के सरिता विहार इलाके में सफाई कर्मचारी शीश पाल के परिवार की सहायता के लिए एक स्वैच्छिक योगदान अभियान शुरूआत की गई है।
आपको बता दें कि 4 फरवरी सफाई कर्मचारी शीश पाल तुगलकाबाद कंपोस्ट प्लांट में एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गए थे, जिस कारण सफाई कर्मचारी के दुर्घटना में दोनों पैर काटने पड़ गए थे। निगम सफाई कर्मचारी की दुखद घटना को देखते हुए, निगम ने अपने कर्मचारियों से एकजुटता दिखाने और उनके परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने का आह्वान किया है।

इस योगदान में फरवरी 2025 के वेतन बिल से स्वैच्छिक कटौती के माध्यम से किया जाएगा, जिसकी श्रेणियां निम्नानुसार निर्धारित की गई हैं। इस दौरान समूह ए: 200 रुपए (स्थायी कर्मचारी), 100 रुपए (संविदा कर्मचारी), समूह बी: 75 रुपए (स्थायी कर्मचारी), 30 रुपए (संविदा कर्मचारी), समूह सी, डी 15 रुपए (स्थायी कर्मचारी), 5 रुपए (संविदा कर्मचारी) अपना सहयोग कर सकते हैं,

साथ ही अगर कर्मचारी योगदान नहीं देना चाहते, वे 15 फरवरी तक अपने संबंधित ड्रॉइंग एवं डिस्बर्सिंग अधिकारी (डीडीओ) को अनुरोध प्रस्तुत कर सकते हैं, साथ ही कुल स्वैच्छिक योगदान की राशि का चेक परिवार को सौंपा जाएगा। इसके अतिरिक्त निर्णय लिया गया है कि जिस समय तक शीश पाल अस्पताल में है, तब तक उनका वेतन दिया लगातार जारी रहेगा, साथ ही आगे की सहायता जैसे श्रमिक मुआवजा, उनकी स्थिति के आधार पर तय की जाएगी। नगर निगम अधिकारियों द्वारा सहानुभूतिपूर्ण आधार पर सफाई कर्मचारी शीश पाल के परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने का निर्णय लिया गया है, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित हो सके।

इस दौरान निगम के आयुक्त अश्विनी कुमार ने अपनी की भावना प्रकट करते हुए कहा कि निगम सफाई कर्मचारिया न केवल शहर की स्वच्छता के आधार स्तंभ हैं, बल्कि वे निःस्वार्थ भाव से अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए कई कठिनाइयों का सामना भी करते रहते हैं। इस तरह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हमें उनके समर्पण और संघर्ष की सच्चाई से अवगत करा रही है। निगम विभाग का एक साथी संकट में आया है,

तो निगम विभाग अधिकारियों का कर्तव्य है कि निगम विभाग द्वारा कर्मचारी के परिवार को बिल्कुल एहसास नहीं होने दिया जाएगा कि उनका परिवार अकेले नहीं, बल्कि नगर निगम के तमाम अधिकारी दुःख सुख में सदैव उनके परिवार के साथ
खड़े है। निगम आयुक्त ने सभी कर्मचारियों से आग्रह किया है कि वे दिल खोलकर योगदान दें, इस कठिन समय में शीश पाल और उनके परिवार को हर संभव सहायता देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups