Sunday, March 16, 2025
Home Breaking-News दिल्ली में चुनाव पर टिकी है, हर राज्यों की नजर

दिल्ली में चुनाव पर टिकी है, हर राज्यों की नजर

by POOJA BHARTI
0 comment

नई दिल्ली

दिल्ली में विधानसभा चुनावी मतदान में मतदाताओं की भीड़ एकचित्र देखने को मिली। 5 फरवरी को मतदाता 699 प्रत्याशियों की किस्मत को ईवीएम में कैद हो जाएगी। इस बार के चुनाव में हर बार की तरह कुछ ऐसी सीटें हैं, जिनके चुनाव परिणाम को लेकर दिल्ली ही नहीं दूसरे राज्यों के लोगों की भी नजरे टिकी हुई हैं।

इन सीटों का रुझान और परिणाम हर कोई जानने को उत्सुक है। इस बार विधानसभा चुनाव में करीब 10 सीटें ऐसी हैं,जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ हैं। ऐसे में इन सीटों के बारे में जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि डेढ़ महीने तक चले चुनाव प्रचार के बाद अब दिल्ली की जनता ने मतदान के दौरान इनमें से चुनना है कि जनता अपने मताधिकार का प्रयोग करके दिल्ली की सत्ता अगले 5 साल के लिए किसको सौंपनी है।
आपको बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से नई दिल्ली सीट सबसे ज्यादा हॉट सीट मानी जा रही है। इसके पीछे का कारण पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार चौथी बार चुनाव लड़ना, उनके खिलाफ भाजपा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के पुत्र प्रवेश वर्मा को टिकट देना है

, साथ ही प्रवेश वर्मा एक बार विधायक और दो बार सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा कांग्रेस की ओर से दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पुत्र दो बार सांसद रहे संदीप दीक्षित को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में हर कोई नई दिल्ली विधानसभा सीट के चुनाव परिणाम को लेकर उत्सुक है, साथ ही कालकाजी विधानसभा सीट से मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी सामने भाजपा द्वारा दक्षिणी दिल्ली से दो बार सांसद और पूर्व में तीन बार तुग़लकाबाद से विधायक रहे रमेश बिधूड़ी को प्रत्याशी बनाए जाने के कारण कालकाजी सीट भी चर्चा में है।

कांग्रेस ने भी इस सीट से महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अलका लांबा को प्रत्याशी बनाकर मामले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश की है। ऐसे में कालकाजी सीट का चुनाव परिणाम जानने के लिए भी लोग लगातार गुणा भाग कर रहे हैं, लेकिन असली परिणाम तो 8 फरवरी को ही आएगा, साथ ही जंगपुरा विधानसभा सीट दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के द्वारा चुनाव लड़ने के कारण यह सीट भी हॉट सीट बन गई है।

इस बार मनीष सिसोदिया अपनी परंपरागत सीट पटपड़गंज छोड़कर पर जंगपुरा से चुनाव लड़ रहे हैं। पटपड़गंज विधानसभा सीट दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा छोड़े जाने के कारण चर्चा में है, क्योंकि सिसोदिया ने इस बार पटपड़गंज की जगह जंगपुरा से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups