Monday, March 17, 2025
Home Breaking-News पति ने पत्नी पर रेस्टोरेंट में किया चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

पति ने पत्नी पर रेस्टोरेंट में किया चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

by POOJA BHARTI
0 comment

नोएडा।

नोएडा के सेक्टर-18 स्थित एक रेस्टोरेंट में पति पत्नी के बीच हुई बहस के बाद पति ने पत्नी पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को मेडिकल सहायता देने के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अनबन के चलते रेस्टोरेंट में पहुंचा विवाद

सेक्टर-44 में रहने वाले उस्मान और उनकी पत्नी के बीच निकाह के बाद से ही अनबन चल रही थी। इसी विवाद के निपटारे के लिए दोनों सेक्टर 18 के रेस्टोरेंट में मिले थे। लेकिन बात बिगड़ने पर उस्मान ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने के बाद उस पर चाकू से हमला कर दिया। घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups