Sunday, March 16, 2025
Home Breaking-News राजस्थान के शिक्षा मंत्री पर मधुमक्खियों का हमला

राजस्थान के शिक्षा मंत्री पर मधुमक्खियों का हमला

by POOJA BHARTI
0 comment
  • टॉयलेट का निरीक्षण करने गए थे, दौड़ते हुए निकले, ब्लड प्रेशर बढ़ा

चित्तौडग़ढ़।

शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। चित्तौडग़ढ़ के रावतभाटा में पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद दिलावर का ब्लड प्रेशर बढ़ गया। हालांकि, चेकअप के बाद डॉक्टर ने कहा- उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे भैंसरोडगढ़ कस्बे की है।जानकारी के अनुसार, दिलावर भैंसरोडगढ़ पंचायत समिति पहुंचने के बाद उसके पीछे सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान शौचालय में लगे छत्ते से मधुमक्खियों ने उनके गले और दाएं हाथ पर डंक मार दिए।इसके बाद वे तेजी से दौड़ते हुए बाहर निकले। बाहर मौजूद स्टाफ ने उन्हें संभाला। कार्यकर्ताओं ने मंत्री के शरीर से डंक निकाले।मंत्री को पंचायत समिति प्रधान कार्यालय ले जाया गया। वहां बीसीएमओ डॉ. अनिल जाटव को बुलाया। मौके पर दो डॉक्टर पहुंचे। मंत्री को इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद मंत्री दिलावर ने प्रधान आरती बरेशा, अभियंता महावीर मीणा और अतिरिक्त विकास अधिकारी सतेंद्र सिसोदिया से सफाई व्यवस्था को लेकर जवाब मांगा।

मदन दिलावर ने कहा- कोई भी सरपंच अगर कहता है कि हमारे पास सफाई के लिए पैसा नहीं है तो उसका नाम बताएं। मैं तुरंत सरपंच को निलंबित कर दूंगा। हर पंचायत को सालाना 12 लाख रुपए मिलते हैं। चाहे नगरपालिका हो या पंचायती क्षेत्र, जहां भी सफाई व्यवस्था में गड़बड़ी मिली तो तुरंत कार्रवाई होगी। इसके थोड़ी देर बाद मंत्री दिलावर श्रीपुरा गांव के दौरे के लिए रवाना हो गए।शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को मधुमक्खियों के काटने की घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत भवन में ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

इससे पहले क्षेत्र में जर्जर स्कूलों के बारे में सवाल पर मंत्री दिलावर ने कहा- यह हमारा दुर्भाग्य है कि कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। इसकी वजह से हमें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने भ्रष्टाचार किया। पेपर आउट करवा कर करोड़ों रुपए का घोटाला किया। उनके पापों की वजह से हमें आज सुनना पड़ रहा है। सरकार चरणबद्ध तरीके से सभी स्कूलों को ठीक करवाएगी। नए भवन बनवाने के प्रस्ताव भी हैं।मंत्री ने कहा- मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सभी जर्जर स्कूलों के प्रस्ताव तुरंत भेजें। इसके अलावा 100 करोड़ रुपए स्कूलों की मरम्मत के लिए बजट में आवंटित किए गए हैं। मंत्री दिलावर ने पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने की बात भी कही।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups