Saturday, April 19, 2025
Home Breaking-News देश के अनमोल रतन (रतन टाटा) के निधन से पूरा भारतीय सिनेमा जगत हुआ शोकाकुल

देश के अनमोल रतन (रतन टाटा) के निधन से पूरा भारतीय सिनेमा जगत हुआ शोकाकुल

by POOJA BHARTI
0 comment

मुंबई।

रतन टाटा का बीती रात 86 साल की उम्र निधन हो गया। उनके निधन से पूरे सिनेमा जगत में शोक की लहर है। भारतीय सिनेमा जगत की तमाम बड़ी हस्तियां सर रतन टाटा की मृत्यु से अत्यंत दुखी है। रतन टाटा इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों के लिए रियल हीरो थे। अपार संपत्ति होने के बावजूद जितनी सादगी और विनम्रता के साथ वो रहते थे, कभी भुलाया नहीं जा सकता। अपनी पर्सनैलिटी से उन्होंने लोगों को प्रभावित किया था। उनके निधन की खबर के बाद सिनेमा जगत के कई बड़े दिग्गज सुपरस्टार्स में शोक की लहर है। श्रद्धा कपूर, अनुष्का शर्मा, सलमान खान, अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा तक कई सुपरस्टार्स ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट करते हुए रतन टाटा के निधन पर शोक प्रकट किया है।

अजय देवगन ने एक्स पर लिखा, ‘दुनिया एक दूरदर्शी व्यक्ति के जाने का शोक मना रही है. रतन टाटा की विरासत हमेशा पीढ़ियों को प्रेरित करेगी. भारत और उससे परे उनके योगदान अतुलनीय हैं. हम उनके बहुत आभारी हैं. श्रद्धांजलि.

https://twitter.com/ajaydevgn/status/1844084415615603168?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1844084415615603168%7Ctwgr%5Ef733b65974d31a9953acb84b1a644197779ffe99%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-12783968731162912373.ampproject.net%2F2409271652000%2Fframe.html

श्रद्धा कपूर ने लिखा, ‘सर रतन टाटा ने हमें दिखाया कि सच्ची सफलता का मापदंड उन लोगों के जीवन से है, जिन्हें हम छूते हैं. उनकी प्रेरणा और दयालुता के साथ आगे बढ़ने की कला ने हमें बहुत कुछ सिखाया और इसके लिए मैं उनकी आभारी हूं. सच्ची विरासतें उस पर बनती हैं, जो हम पीछे छोड़ते हैं… हर चीज के लिए धन्यवाद, सर.’

https://twitter.com/ShraddhaKapoor/status/1844103641000763552?t=6yGoszXuIjWc70ISERNOkQ&s=19

सलमान खान ने व्यक्त किया, ‘श्री रतन टाटा के निधन से बहुत दुखी हूं.’

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ‘आपने अपनी दयालुता से लाखों लोगों के जीवन को स्पर्श किया. नेतृत्व और उदारता की आपकी विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी. हमारे देश के लिए आपने जो कुछ भी किया, उसके लिए आपके बेजोड़ जुनून और समर्पण के लिए धन्यवाद. आप हम सभी के लिए प्रेरणा रहे हैं और आपकी बहुत याद आएगी, सर.’

अनुष्का शर्मा ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘श्री रतन टाटा के दुखद समाचार से बहुत दुखी हूं. उन्होंने अपने हर काम के माध्यम से ईमानदारी, शालीनता और गरिमा के मूल्यों को बनाए रखा और वास्तव में भारत के एक आइकन और रत्न थे. आपने बहुत से लोगों के जीवन को छुआ है.’

https://twitter.com/AnushkaSharma/status/1844180364786532463?t=R3xQ4l8A_O3lQuyPvl_W_A&s=19

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups