Saturday, April 19, 2025
Home Breaking-News मंगलसूत्र लूटने वाले बदमाशों का एनकाउंटर

मंगलसूत्र लूटने वाले बदमाशों का एनकाउंटर

by POOJA BHARTI
0 comment


गाजियाबाद,


गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के गोली लगी है जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने 10 हजार रुपए, बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने बताया- यह दोनों बदमाश महिलाओं के मंगलसूत्र लूटते थे। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया- बिहार निवासी अक्षय और गोंडा निवासी शाहनवाज दोनों झंडापुर इलाके में पड़ोसी हैं।

वहीं से दोनों ने बाइक पर लूट करने का प्लान बनाया और कुछ दिनों से एनसीआर में ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दिया। उन्होंने बताया- इंदिरापुरम पुलिस हिंडन बैराज के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर दो लोग आते दिखाई दिए। इन्हें रोकने का प्रयास किया तो रुकने की बजाय बाइक को मोड़ते हुए भागने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान उनकी बाइक गिर गई। नीचे गिरते ही एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश की गोली लगी है। घायल हुए बदमाश का नाम अक्षय गुप्ता पुत्र श्याम किशोर गुप्ता निवासी बिहार है। वहीं उसका साथी शाहनवाज पुत्र मंसूर निवासी गोंडा फरार हो गया।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups