ग्रेटर नोएडा।
केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में पहुंचे। जहां पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए पश्चिम बंगाल में बिहार के छात्रों के साथ हुई घटना को लेकर ममता बनर्जी पर साधा निशाना। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के गुंडों ने बिहार राज्य के छात्रों के साथ गलत व्यवहार किया है। इससे ममता का असली चेहरा उजागर होता है।
वहीं गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजश्वी यादव को लेकर कहा- आज इन लोगों की जुबान पर पश्चिम बंगाल की घटना को लेकर बर्फ जम गया है। हरियाणा के चुनाव पर भी उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का युवराज इतना बेशर्म है कि कांग्रेस के लिए राहुल गांधी तीन बार लड़ाई लड़ा। लेकिन 99 से आगे नहीं जा पाया। इस बार भी यही हाल होगा। वहीं ये भी कहा ही कांग्रेस ने बरसो तक गांधी ब्रांड को बेचा और खाया। फिर खादी को रसातल पर पहुंचा दिया था। लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ ने खादी को ऊंचाईयों तक पहुंचाया।
आज खादी ग्रामोद्योग की अलग पहचान और उसका बाजार बहुत बढ़ा है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के ग्राम उद्योग खादी के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया है। वहीं दूसरी तरफ पूरे खादान ने गांधी गांधी करके नाम तो खूब लिया, लेकिन गांधी के सपने को चकनाचूर कर दिया।