नोएडा।
नोएडा के भूटानी बिल्डर का एक प्रोजेक्ट सेक्टर-62 में निर्माणाधीन है। इस बिल्डिंग पर शीशा साफ करने का काम किया जा रहा था। इसके लिए एक ट्राली रस्सियों के सहारे नीचे लटकाया गया। जिस पर दो मजदूर बैठकर शीशा साफ कर रहे थे। अचानक एक तरफ की रस्सी टूट गई। ग़नीमत रही कि ट्राली से मजदूरों की रस्सी बंधी थी। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। थाना सेक्टर-58 प्रभारी ने बताया कि इस मामले में मजदूर और बिल्डर किसी की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। नोएडा के सेक्टर-62 में भूटानी ग्रुप के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा था। सफाई के दौरान ट्राली की एक रस्सी टूट गई। जिससे ट्राली टेढा हो गया। ग़नीमत रही कि कोई नीचे नहीं गिरा। मजदूर रस्सी में फंस कर लटक गए। शोर मचाने पर ऊपर खड़े मजदूरों ने दोनों फंसे लोगों को धीरे-धीरे करके ऊपर खींच लिया। बताया कि मजदूरों ने किसी प्रकार के सेफ्टी उपकरण नहीं पहने थे। फिलहाल मजदूर डरे सहमे हुए है।