-कमरे में से उठाकर ले गया मुंह में कपड़ा ठूंसा, मां ने रात 3 बजे केस दर्ज
लालसोट/दौसा।
Father raped minor daughter by tying her to a cot :- दौसा में 14 साल की बेटी के साथ पिता ने रेप किया। सो रही बेटी को वह कमरे में उठाकर ले गया और वहां चारपाई से बांध दिया। मासूम के मुंह में कपड़ा ठूंस कर हैवानियत की। घटना के बाद जैसे-तैसे बच्ची बाड़े में सो रही मां के पास ही पहुंची और आपबीती बताई। महिला ने पति के कमरे की कुंदी लगा दी और रात 3 बजे थाने पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया।
लालसोट एएसपी दिनेश अग्रवाल ने बताया- मामला रामगढ़ पचवारा इलाके के एक गांव का है। 22 सितंबर (रविवार) को रात 12.30 बजे आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। 35 साल के आरोपी को पकड़ लिया है।
रात को पीडि़ता अपनी बहनों के साथ अलग कमरे में सो रही थीं। आरोपी अलग कमरे में सो रहा था। रात 12.30 बजे आरोपी पीडि़ता के कमरे में पहुंचा और उसे उठाकर अपने कमरे में ले गया।
वहां बेटी को चारपाई से बांध दिया। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर रेप दिया। हैवान पिता के चंगुल से छुटकर पीडि़ता मां के पास बाड़े में पहुंची। उसने घटना के बारे में मां को बताया।
मां आरोपी के कमरे में पहुंची तो वह सो रहा था। महिला ने गेट की कुंदी बाहर से बंद की और घटना की जानकारी अपने पिता और भाई को कॉल कर दी। रात 3 बजे ही वह बेटी को लेकर थाने पहुंच गई। वहां महिला के पिता और भाई भी पहुंच गए।
महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में बेटी से रेप का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस ने सुबह होने से पहले ही मौके पर पहुंचकर आरोपी को डिटेन कर लिया।
नाबालिग लडक़ी का मेडिकल करवाने के बाद 164 के बयान करवाए गए हैं। एसएचओ को 24 से 36 घंटे में चालान पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की जांच थाना प्रभारी रामशरण गुर्जर कर रहे हैं।