Sunday, March 16, 2025
Home Breaking-News केजरीवाल जनता की अदालत में लड़ेंगे इन्साफ की जंग, 22 को होगा आयोजन

केजरीवाल जनता की अदालत में लड़ेंगे इन्साफ की जंग, 22 को होगा आयोजन

by POOJA BHARTI
0 comment

नई दिल्ली।

आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल रविवार (22 सितंबर) को दिल्ली के जंतर-मंतर पर “जनता की अदालत” में पेश होने जा रहे हैं जो इन्ही के द्वारा आयोजित होने जा रही है। इस साल मार्च में केजरीवाल को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया गया थाऔर पांच महीने से अधिक समय तक जेल में थे। हाल ही में केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी। जिसके बाद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था।

जंतर-मंतर पर होगा जनता की अदालत का आयोजन

इस्तीफे का ऐलान करते हुए केजरीवाल ने कहा था कि जनता “ईमानदारी की उनकी राजनीति” के आधार पर उनके भविष्य का फैसला लें, वो जनता की अदालत में जाएंगे। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद अब रविवार को आप जनता की अदालत का आयोजन करने वाली है। जंतर-मंतर पर 11 बजे जनता की अदालत का आयोजन होगा और इस दौरान केजरीवाल लोगों को संबोधित करेंगे।

आतिशी ने तीसरी मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

हाल ही में सीएम आवास पर आप विधायक दल की बैठक में आतिशी को मुख्यमंत्री की कमान सौंपे जाने का फैसला सर्वसम्मति से किया गया था। आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज होने वाली तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। इससे पहले, सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित भी सीएम पद पर रह चुकी थीं।

आम आदमी पार्टी का सबसे पहला चुनाव

दिसंबर 2013 में केजरीवाल ने पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। महज 49 दिन बाद, 14 फरवरी 2014 को गठबंधन सहयोगी कांग्रेस के उनके प्रमुख प्रोजेक्ट ‘जनलोकपाल बिल’ का विरोध करने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

वर्ष 2013 में चुनावी राजनीति में दस्तक देने वाली ‘आप’ ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में से 28 पर कब्जा जमाया था। केजरीवाल की लोकप्रियता के बल पर 2015 और 2020 में क्रमश: 67 और 62 विधानसभा सीट पर बहुमत हासिल कर सरकार बनाने में सफल रही थी। अब वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बाद तीसरी सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups