Saturday, March 15, 2025
Home Breaking-News भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा आशा नौटियाल सदस्यता अभियान के तहत पहुंची हरिद्वार

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा आशा नौटियाल सदस्यता अभियान के तहत पहुंची हरिद्वार

by POOJA BHARTI
0 comment

हरिद्वार।

BJP membership campaign:- आज दिनांक 16 सितंबर को हरिलोक कॉलोनी ज्वालापुर के सामुदायिक केंद्र में भाजपा के सदस्यता अभियान 2024 के तहत बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा आशा नौटियाल तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी रुचि भट्ट, रानीपुर विधायक आदेश चौहान एवं जिला महामंत्री आशु चौधरी ने शिरकत की।

आपको बता दे कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के साथ अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सभी के द्वारा अपने-अपने विचारों से बैठक में मौजूद लोगों को भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान से जुड़ने से लेकर सदस्य बनने तक के सफर को पूर्ण रूप से समझाया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची महिला मोर्चा प्रदेश की अध्यक्षा आशा नौटियाल के द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि समूचे भारतवर्ष में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

आप सभी को इस सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेना है साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश के पदाधिकारी को कम से कम 1000 सदस्य एवं जिले के पदाधिकारी को 500 सदस्य तथा बूथ स्तर के पदाधिकारी को 100 सदस्य बनाना सुनिश्चित किया गया है। यदि आप इससे अधिक सदस्य बनाएंगे तो संगठन में अपनी एक अलग छाप छोड़ेंगे। वहीं दूसरी और प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि भट्ट ने भी अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर जोर दिया। इसके पश्चात अपने संबोधन में रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने भी किस प्रकार हम इस सदस्यता अभियान में अपनी भूमिका को बढ़ चढ़कर आगे ला सकते हैं इस पर प्रकाश डाला।

इसके साथ अन्य वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे कार्यक्रम के अंत में आशा नौटियाल एवं रंजना चतुर्वेदी के द्वारा बैठक में मौजूद लोगों को सदस्य बनाया साथ ही अध्यक्षता कर रही हरिद्वार जिले की महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा रंजना चतुर्वेदी ने सभी का इस बैठक में पहुंचने पर आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्षा के नेतृत्व में पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के उपलक्ष पर प्रेम नगर घाट पर सभी ने दीपदान कर उनके लिए लंबी उम्र की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान पार्षद निशाकांत शुक्ला विनीत चौहान महिला मोर्चा महामंत्री प्रीति गुप्ता एवं शीतल पुंडीर सदस्यता अभियान की जिला संयोजक और मीडिया सह प्रभारी गीता कुशवाहा जिला मीडिया प्रभारी रंजीता झा मंत्री सोनिया अरोड़ा पुष्पा पाल मंडल महामंत्री सरिता मिश्रा सुमन अंजू बधवार रेनू शर्मा दीपिका शर्मा नीति शर्मा शिवांगी शर्मा अर्चना झा सुधा राठोर ममता अग्रवाल गोमती मिश्रा के साथ बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।

हरिद्वार से पीयूष चौहान की रिपोर्ट।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups