मुंबई।
टीवी एक्टर राम कपूर अपने करियर में 50 से ज्यादा टीवी सीरियल और फिल्में कर चुके हैं। 3 साल तक अपने हाई टीआरपी वाले शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ टीवी पर राज करने वाले राम कपूर बीते 6 महीने से घर बैठे थे। कभी टीवी की दुनिया के सबसे मंहगे एक्टर्स में शुमार रहे राम कपूर को बीते 6 महीने से ढंग का काम नहीं मिल रहा था। लंबे समय तक पर्दे से गायब रहने वाले राम कपूर के फैन्स को लगने लगा था कि उनका करियर ढलान पर आ गया है। लेकिन अब राम कपूर ने अपने फैन्स के लिए गुड न्यूज दी है। राम कपूर भले ही टीवी पर जल्द लौटने वाले नहीं हैं, लेकिन अब ओटीटी पर अपनी एक्टिंग आजमाने वाले हैं। राम कपूर ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि वे इन दिनों अपनी ओटीटी सीरीज ‘युद्रा’ (Yudhra) में व्यस्त हैं।
ओटीटी पर जाने की है तैयारी
कभी थे टीवी के सबसे महंगे एक्टर, अब 6 महीने से नहीं मिला काम, लगा डूब गया करियर फिर आई खुशखबरीकभी थे टीवी के सबसे महंगे एक्टर, अब 6 महीने से नहीं मिला काम, लगा डूब गया करियर फिर आई खुशखबरीटीवी एक्टर राम कपूर इन दिनों ओटीटी पर ध्यान दे रहे हैं।करीब 6 महीने से काम की तलाश में घर बैठे राम कपूर ने फिलहाल टीवी पर वापसी न करने का फैसला लिया है। राम कपूर अब अपनी ओटीटी सीरीज युद्रा को लेकर तैयारी कर रहे हैं।