Saturday, March 15, 2025
Home Breaking-News एनसीपी छोड़ भाजपा में शामिल हुए मुकेश शर्मा

एनसीपी छोड़ भाजपा में शामिल हुए मुकेश शर्मा

by POOJA BHARTI
0 comment

वतन केसरी, नई दिल्ली।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा आज से भाजपा के हो गए। बता दें की भारतीय जनता पार्टी के नीतियों से प्रभावित होकर दिल्ली प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। इस मौके पर दक्षिणी दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने उन्हें माला और दुपट्टा पहना कर उनका भाजपा परिवार में स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में श्री शर्मा ने बताया कि वह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी से प्रभावित होकर और भारतीय जनता पार्टी के देश में चाहूंमुखी विकास कार्यों से खुश होकर इस परिवार में शामिल हुए। शर्मा ने बताया कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो कहती है वह करती है। मुकेश शर्मा ने आज सांसद के सरकारी निवास डॉ जाकिर हुसैन मार्ग में अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होकर उपस्थित लोगों से कहा कि देश में भाजपा ही एकमात्र विकल्प है। शर्मा के भाजपा परिवार में शामिल होने पर अनेक वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups