Saturday, April 19, 2025
Home Breaking-News बिहार का मोस्ट वांटेड दिल्ली में चला रहा था रिक्शा, हुआ गिरफ्तार

बिहार का मोस्ट वांटेड दिल्ली में चला रहा था रिक्शा, हुआ गिरफ्तार

by POOJA BHARTI
0 comment

नई दिल्ली।

Bihar’s most wanted man was driving a rickshaw in Delhi, arrested :- बिहार के वांटेड मुकेश कुमार यादव को दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। मधुबनी निवासी मुकेश गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली में रह कर रिक्शा चलाने का काम करने लगा था। पांच महीने पहले सहरसा में उसने तीन साथियों के साथ मिल कर मुकेश कुमार साह नामक युवक की हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद मुकेश कुमार फरार हो गया था। डीसीपी मनोज कुमार मीणा ने बताया कि इस गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि स्पेशल स्टाफ की टीम को वांटेड, लुटेरों, सेंधमारों और झपटमारों को पकड़ने का काम सौंपा गया था।

स्पेशल स्टाफ की टीम सूत्रों से बदमाशों के बारे में जानकारी जुटा रही थी। इसी क्रम में पुलिस को सूत्रों से एक अपराधी की जानकारी मिली पता चला कि सहरसा हत्याकांड का आरोपी लाल किला के आसपास छिप कर रह रहा है।

पुलिस ने लाल किला के पास छापेमारी कर संदिग्ध को दबोच लिया। संदिग्ध की पहचान मुकेश कुमार यादव के रूप में हुई। सख्ती से पूछताछ में उसने रामानंद, रझुल और चंदन के साथ मिलकर मुकेश कुमार साह की हत्या का अपराध कबूल कर लिया। उसने खुलासा किया कि मृतक का चचेरी बहन के साथ प्रेम सम्बन्ध था। इसलिए उसने रास्ते से हटाने की योजना बनाई। चचेरे भाई सन्नी यादव की शादी में मुकेश कुमार साह को बुलाया।

मौका पाकर हत्या करने के बाद फरार हो गया। सहरसा थाने से हत्या का मामला दर्ज होने की पुष्टि हुई। बिहार की पुलिस से पता चला कि एक अन्य आरोपी रामानंद को भी गिरफ्तार किया गया था। स्पेशल स्टाफ की टीम ने मौरिस नगर थाना में मामला दर्ज कर लिया।  दिल्ली पुलिस ने सहरसा थाना के एसएचओ को वांटेड की गिरफ्तारी की सूचना दे दी है।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups