Sunday, March 16, 2025
Home Breaking-News ग्रेटर नोएडा में तेज बारिश के बाद भरभराकर गिरा मकान

ग्रेटर नोएडा में तेज बारिश के बाद भरभराकर गिरा मकान

by POOJA BHARTI
0 comment


नोएडा।

ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र में बारिश के चलते एक मकान गिर गया। मकान के मलबे में एक ही परिवार के सात लोग दब गए। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्‍कत के बाद सभी लोगों को मलबे से बाहर निकाला। मलबे में दबे चार लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए दादरी के सरकारी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। दरसअल जारचा कोतवाली क्षेत्र के छौलस गांव में सैफू उर्फ सैफ अली परिवार सहित रहता है। वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। शनिवार सुबह बरसात के चलते उसके मकान की छत गिर गई। हादसे में सैफू के परिवार के सात लोग मलबे में दब गए। इनमें सैफू

(35), उसकी पत्‍नी शाहिदा

(34), बुआ शकीला और सैफू के चार बेटे अली खान

(2 वर्ष),सोहन

(4),तैमूर

(3) और शान

(8) शामिल है।

आस पड़ोस के लोगों ने फंसे सभी लोगों को मलबे से बाहर निकाला। हादसे में शैफाली, उसकी बुआ शकीला और बेटे शान और अलीशान गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।जहां से शाहिदा, सैफू, शान व तैमूर को मामूली चोट आईं हैं जबकि बाकी लोगों का इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि अत्यधिक बारिश होने के चलते छोलस में एक मकान गिरने की सूचना मिली थी। इस हादसे में सात लोग घायल हुए हैं। जिनमें से तीन को मामूली चोट आईं हैं, बाकी चार का इलाज चल रहा है। हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups