Saturday, April 19, 2025
Home Breaking-News नोएडा में लाइव एनकाउंटर

नोएडा में लाइव एनकाउंटर

by POOJA BHARTI
0 comment


एसीपी बोले-दरोगा साहब बचकर, फायरिंग कर रहा है; महिला बोली- 15 मिनट में एक्शन हुआ


नोएडा,


‘दरोगा साहब बच कर, फायरिंग कर रहा है। इसी में कूदा है, दरोगा साहब आराम से। बचकर रहिएगा। असलहा है इसके हाथ में। साइड ले लो, साइड ले लो सर। ऐसा कहते हुए एसीपी हाथ में पिस्टल लेकर एक घर की बाउंड्री वॉल फांद जाते हैं। घर की घेराबंदी करते हुए करीब 10 पुलिस वाले घर पर एंट्री लेते हैं। 5 मिनट में गोली चलने की आवाज आती है।’ ये डायलॉग हैं लाइव एनकाउंटर के। एक महिला से चेन छीनने वाले को पुलिस ने दौड़ाकर गोली मारी। कुछ देर में कंधे पर लादकर पुलिस वाले बदमाश को बाहर लाते हैं। जिस पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक्शन लिया। उसका कहना है- महज 15 मिनट में पुलिस ने एक्शन ले लिया। डीसीपी साद मियां खान के अनुसार, गुरुवार शाम को बीटा 2 इलाके की पुलिस को मिगसन पेट्रोल पंप के पास एक महिला की चेन स्नेचिंग की सूचना मिली। उसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। पता चला कि लूटपाट करने वाले दो बदमाश सेक्टर ज्यू-1 रोड पर की तरफ बढ़ रहे हैं। पुलिस ने फौरन इलाके की नाकेबंदी कर दी। सूचना मिलने पर डीसीपी, एसीपी, स्वाट टीम इंस्पेक्टर भी मौके पर पहुंच गए। महिला का नाम कोमल है, जो ब्यूटी पार्लर में काम करती है।पकड़े जाने के डर से बदमाश भागने लगे। उनमें से एक खंडहर में घुस गया। जबकि दूसरा भाग निकला। खंडहर में छिपे बदमाश ने अंदर से पुलिस पर फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। गोली लगने से वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसकी पहचान सुमित के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके बाद साथी की तलाश की तो वह थोड़ी दूर पर एक खाली मकान में छिपा हुआ मिला। उसके पैर में भी गोली लगी थी। पुलिस ने उसे भी मौके से अरेस्ट कर लिया। उसकी पहचान प्रदीप के रूप में हुई है। पुलिस को उनके पास से 1 पिस्टल, 1 तमंचा, 4 जिन्दा कारतूस और एक घटना में इस्तेमाल बाइक और लूटी गयी चैन बरामद हुई है।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups