Saturday, March 15, 2025
Home Breaking-News गाजियाबाद में नाबालिग लड़की से रेप

गाजियाबाद में नाबालिग लड़की से रेप

by POOJA BHARTI
0 comment

गाजियाबाद।
गाजियाबाद के लिंक रोड इलाके में एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक लड़के ने रेप किया। इसका विरोध करने पर उसके साथियों ने पीड़िता से मारपीट की। मामला दो सम्प्रदाय से जुड़ा है। हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को थाने पर पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो कबाड़ खरीदने-बेचने का काम करता है। हिंदू परिवार गौरक्षा दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष पाल ने कहा- कल रात की ये घटना है। बृजविहार चौकी क्षेत्र में पहले लड़की से रेप किया गया और फिर हाथापाई की गई है। आरोपी की कबाड़ की दुकान है। वहां पर हर रोज असामाजिक लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे पुलिस सुरक्षा पर सवाल उठता है। अगर पेट्रोलिंग होती तो शायद ये घटना नहीं होती। अगर इस घटनाक्रम में संतुष्ट कार्रवाई नहीं हुई तो हम पुलिस कमिश्नर दफ्तर पर धरना देंगे। सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश उपाध्याय ने बताया- बृजविहार चौकी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने थाना लिंक रोड पर आकर शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ दूसरे समुदाय के कबाड़ का काम करने वाले व्यक्ति ने मारपीट कर दुष्कर्म किया है। इस शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups