Monday, March 17, 2025
Home Breaking-News दिल्ली MCD में ‘आप’ को बड़ा झटका , 5 पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन

दिल्ली MCD में ‘आप’ को बड़ा झटका , 5 पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन

by Watan Kesari
0 comment

नई दिल्ली। 

 रविवार को AAP के पांच पार्षद भाजपा में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी को बीजेपी की तरफ से इसे बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि दिल्ली नगर निगम (MCD) में इस तोड़फोड़ से AAP पर फिलहाल कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

AAP छोड़ने वालों में वार्ड नंबर-28 के पार्षद राम चंद्र, वार्ड नंबर-30 के पार्षद पवन सहरावत, वार्ड नंबर-180 की पार्षद मंजू निर्मल, वार्ड नंबर-177 की पार्षद ममता पवन और वार्ड नंबर-178 की पार्षद सुगंधा बिधूड़ी शामिल हैं।

इस दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “ये पांचों पार्षद भाजपा में शामिल हुए हैं क्योंकि वे आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार और काम न करने के रवैये से तंग आ चुके हैं। इन सभी की एक ही राय है कि जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी सबको साथ लेकर चल रहे हैं, उसी तरह वे भी दिल्ली में अपने लोगों के लिए ऐसा ही काम करना चाहते हैं। हम सभी का स्वागत करते हैं।” इस मौके पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, भाजपा नेता अरविंद सिंह लवली, बीजेपी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेंद्र चंदोलिया मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups