Saturday, March 15, 2025
Home Breaking-News दिल्ली के पॉश इलाके के पार्क में लड़की संग दोस्तों ने किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के पॉश इलाके के पार्क में लड़की संग दोस्तों ने किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

by POOJA BHARTI
0 comment

नई दिल्ली।

Gangrape in Buddha garden Delhi:-  राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके के  बुद्धा जयंती पार्क में एक लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी पीड़ित लड़की के दोस्त हैं। पीड़िता के पिता की शिकायत पर चाणक्यपुरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच करते हुए इस मामले के दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है।

जानकारी के मुताबिक लड़की बाहरी दिल्ली इलाके में परिवार के साथ रहती है। लड़की के मुताबिक मंगलवार को वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए बुद्धा गार्डन पार्क आई थी। वह यहां पर अपने दोस्तों के साथ बैठी हुई थी। इसी दौरान वहां युवक का एक और दोस्त भी पहुंचा। दोनों ने युवती को डरा-धमका कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गए।

पीड़िता किसी तरह करोल बाग थाने पहुंची और पुलिस आपबीती सुनाई।  जिसके बाद करोल बाग पुलिस लड़की को लेकर चाणक्यपुरी थाने पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी दी। चाणक्यपुरी पुलिस युवती को लेकर बुद्धा गार्डन पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups