गाज़ियाबाद।
थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी की युवती से धर्म बदलकर दुष्कर्म कर गर्भवती करने और मुंबई ले जाकर बंधक बनाने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि माथे पर टीका और हाथ में कलावा बांधे धर्म बदलकर रह रहे युवक ने उसके साथ वारदात की। आरोपी ने जबरन कोर्ट मैरिज करके युवती को मुंबई में बंधक भी बनाया। वहां आरोपी की मां ने भी उसका साथ दिया और धर्म बदलने के लिए प्रताड़ित किया। पड़ोसन की मदद से युवती ने पिता को फोन से पूरी घटना बताई। पिता ने बेटी को मुंबई से लाने के बाद खोड़ा पुलिस को धर्म परिवर्तन कराने का दबाव, दुष्कर्म, झूठी शादी और अगवा करने समेत अन्य धारा में मुकदमा कराया है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।युवती ने पुलिस को बताया कि दिल्ली के जामियानगर में रहने वाला समीर नाम का युवक फरवरी महीने में उनके घर के सामने किराये के कमरे में रहने आया था। कुछ दिनों में दोनों की बातचीत हुई। 15 मार्च को उसके माता-पिता घर से बाहर गए थे। तभी वह पानी लेने के बहाने घर में आया और मम्मी-पापा के बारे में पूछने लगा। युवती ने उनके बारे में बताया। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने धमकी दी कि अगर घर में या बाहर किसी को कुछ बताया तो वह परिवार को जान से मार देगा। युवती उसकी धमकी दे डर गई।
19 मार्च को वह उसे कॉलेज से सीधे से कोर्ट ले गया। वहां एक कागजात पर हस्ताक्षर कराकर कोर्ट मैरिज करने का दावा किया।तब युवती को उसके धर्म का पता चला तो उसने कड़ा विरोध किया। इस पर आरोपी ने धमकी दी कि अब जैसा वह चाहेगा, उसे भी वैसा करना होगा। युवती घबराती हुई अपने घर लौट आई। आरोप है कि आरोपी ने कई बार उसे कोर्ट मैरिज का हवाला और धमकी का डर दिखाकर बाहर बुलाकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा।