Monday, March 17, 2025
Home Breaking-News दीवार फांदकर घर में घुसा ठरकी मौलाना,किशोरी से की गंदी हरकत

दीवार फांदकर घर में घुसा ठरकी मौलाना,किशोरी से की गंदी हरकत

by Watan Kesari
0 comment

गाजियाबाद।

 गाजियाबाद के मोदीनगर के मुरादनगर थानाक्षेत्र के एक गांव में घर घुसकर मौलाना ने 14 साल की किशोरी से अश्लील हरकतें कर छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक गांव निवासी एक महिला परिवार सहित रहते हैं। शनिवार सुबह महिला खेत में पशुओं को चारा लेने के लिए गई थी।

घर पर उनकी 14 साल की पुत्री अकेली रह गई। किशोरी को अकेली देखकर पड़ोस में रहने वाला एक मौलाना दीवार फांदकर घर के अंदर आ गया। बताया जा रहा है कि मौलाना ने किशोरी के साथ अश्लील हरकत करना शुरु कर दिया। इतना ही नहीं वह किशोरी को जबरदस्ती अंदर खीचने लगे। जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो वह आग बबुला हो गया और मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता की मां ने इस बारे में मुरादनगर थाने में तहरीर दी है।

एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गाजियाबाद के मुरादनगर की एक कॉलोनी निवासी एक युवती ने अपने जीजा पर अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी मसूरी सर्किल ने बताया कि नगर की एक कॉलोनी में एक युवती अपनी बहन के पास रहने के लिए आई हुई है।

युवती ने शुक्रवार रात रात को मुरादनगर थाने में सूचना दी थी कि जीजा ने मेरे साथ अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ की है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मामले की जांच की तो सही पाया गया। एसीपी ने बताया कि युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर, आरोपी जीजा अभिषेक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। युवती अपनी बहन के पास आई हुई है।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups