Saturday, March 15, 2025
Home Breaking-News साइबर क्राइम- जज साहब से ही ठग लिए लाखों

साइबर क्राइम- जज साहब से ही ठग लिए लाखों

by Watan Kesari
0 comment


जयपुर।


राजधानी जयपुर में राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व जज के साथ ठगी का मामला सामने आया है। साइबर क्रिमिनल ने दो लाख रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी ने जज से दूरसंचार अधिकारी राहुल तिवारी बनकर बात की। जज से कहा कि उनके नाम पर एक सिम चल रही है। इस सिम के जरिए गलत ट्रांजेक्शन हुए हैं। इसके बाद बदमाश ने जज और उनकी पत्नी को धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद जज ने बदमाशों द्वारा बताए गए खाते में 2 लाख रुपए जमा करवा दिए। इसके बाद उन्हें धोखाधड़ी का अहसास हुआ। वैशाली नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
वैशाली नगर सीआई रविन्द्र सिंह ने बताया कि राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एस चौधरी (76) की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में जज ने बताया कि 5 जुलाई को दोपहर 1 बजे उनके पास फोन आया। इसमें फोन करने वाले ने खुद को राहुल तिवारी बताया। आरोपी ने कहा कि वह दूरसंचार अधिकारी हैं। उनके नाम से एक मोबाइल सिम मुंबई में चल रही है। इससे गलत ट्रांजेक्शन हुए हैं।
पीडि़त ने आरोपी को बताया कि वह कभी मुंबई नहीं गया। ऐसे में आरोपी ने उन्हें धमकाना शुरू किया। कहा कि अगर आप सही बोल रहे हैं तो इस खाते में 2 लाख रुपए भेज दीजिए। अगर आप की बात सही निकली तो पैसा वापस आपके खाते में आ जाएगा। इस पर पीडि़त अपने पास के बैंक में गए। आरोपी द्वारा बताए गए खाते में पैसा डाल दिया। बदमाश ने आश्वासन दिया कि वह पैसा दोबारा उनके खाते में डाल दिया जाएगा। लेकिन पैसा नहीं आने पर पीडि़त केएस चौधरी ने वैशाली नगर थाने को खुद के साथ हुई घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups