Saturday, March 15, 2025
Home Breaking-News Nirjala Ekadashi 2024-निर्जला एकादशी : आज भूलकर भी न करें ये काम,नहीं तो ….

Nirjala Ekadashi 2024-निर्जला एकादशी : आज भूलकर भी न करें ये काम,नहीं तो ….

by Watan Kesari
0 comment

वतन केसरी डेस्क।

Nirjala Ekadashi 2024-आज देश भर में निर्जला एकादशी मनाई जा रही है। कुछ लोग इस दिन व्रत भी रखते हैं । शास्त्रों में इस दिन पूजा पाठ और दान आदि करने का विधान है ,तो कई बातें पूर्णतः वर्जित भी हैं। बताया जाता है कि आज के दिन व्रत करने से पूरे साल की एकादशियों के व्रत जितना फल मिलता है। इस व्रत का पारण कल होगा। आज के दिन लोग पूजा – पाठ और दान आदि के साथ साथ मीठे पानी की छबील आदि लगाकर पुण्य कमाते हैं। व्रतधारियों के लिए कथा का भी बहुत महत्व बताया गया है। लेकिन इस दिन कुछ काम ऐसे भी हैं जो भूले से भी नहीं करने चाहिए। इन कामों को करने से भगवान विष्णु सहित मां लक्ष्मी भी नाराज़ हो जाती हैं। घर की बरकत चली जाती है। घर रोग, क्लेश आदि की स्थिति बनी रहती है। 

न करें ये काम:

1:- आज के दिन घर में चावल नहीं पकाने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस दिन चावल खाते हैं वे अगले जन्म में कीड़े के रूप में पैदा होंगे।

2:- इस दिन नमक का सेवन भी वर्जित है। नकम खाने से एकादशी और बृहस्पति का फल नष्ट हो जाता है। 

3:- इस दिन दाल, मूली, बैंगन, प्याज, लहसुन, चुकंदर, पत्तागोभी और बीन्स भी एक सेवन भी नहीं करना चाहिए।

4:- व्रत के दौरान किसी के प्रति बुरे विचार नहीं रखने चाहिए।

5:- इस दिन गुस्सा नहीं करना चाहिए और न ही किसी के साथ वाद विवाद में नहीं पड़ना चाहिए। 

6:- एकादशी पर तुलसी को जल नहीं चढ़ाना चाहिए और न ही उसे छूना चाहिए। क्योंकि इस दिन तुलसी माता व्रत रखती हैं।

7:- इस दिन झाड़ू-पोंछा नहीं करना चाहिए। 

8:- इस दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।

9:- व्रत करने वालों को इस दिन बिस्तर पर नहीं सोना चाहिए। 

10:- इस दिन भोग विलास से दूर रहना चाहिए।

आज के दिन का महत्व :

शास्त्रों के अनुसार निर्जला एकादशी का व्रत  अपनी रक्षा व भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए मनुष्य ही नहीं देवता, दानव, नाग, यक्ष, गंधर्व, किन्नर, नवग्रह आदि भी यह व्रत रखते हैं। इस व्रत के करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और व्यक्ति जन्म मरण के बंधन से मुक्त होकर बैकुंठ धाम को प्राप्त करता है। 

इस बार बन रहे 6 शुभ योग:

इस बार निर्जला एकादशी का महत्व और भी बढ़ जाता है ,क्योंकि आज के दिन 6 शुभ योग भी बन रहे हैं। आज शिव योग, सिद्ध योग, त्रिपुष्कर योग, त्रिग्रही योग, बुधादित्य योग, शुक्रादित्य योग जैसे महान योग बन रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups