नई दिल्ली।
लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल के नतीजों पर बीजेपी जहां खुश नजर आ रही है, वहीं विपक्ष आक्रामक हुआ बैठा है। विपक्ष एग्जिट पोल को लगातार नकार रहा है। ऐसे में
इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘देश में पहली बार कोई संत प्रवृति के व्यक्ति प्रधानमंत्री बने हैं। आज नरेंद्र मोदी के प्रति जो आस्था और विश्वास जनता ने व्यक्त किया है। एक नरेंद्र मोदी सब पर भारी हैं। ये लोग लोकतंत्र और चुनाव को मजाक बना दिए थे। कल से टीवी पर न खटाखट दिख रहा है न फटाफट दिख रहा है। ये दोनों पता नहीं कहां हैं। राहुल गांधी कहीं विदेश जाएंगे और तेजस्वी यादव लालू जी के साथ किसी मस्जिद में बैठे रहेंगे।
गिरिराज सिंह ने कहा कि ‘विपक्ष ने जनता के मिजाज को समझने की कोशिश नहीं की। आज प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जो आस्था और विश्वास देश की जनता ने व्यक्त किया है, यह दर्शाता है कि विपक्ष की साख अब देश में नहीं बची है।”
केजरीवाल पर भी बरसे गिरिराज:
वहीं रविवार को केजरीवाल के सरेंडर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ‘कसाई के श्राप से कहीं गाय मरा है। ऐसा लग रहा था जैसे ये लोग बहुत बड़े ज्योतिष हैं। आज जेल जा रहे हैं। कह रहे हैं कि राजघाट जाएंगे। मतलब ऐसा लगता है जैसे ये शहीद होने जा रहे हैं। खुद को भगत सिंह समझ लिए हैं। ऐसे लोगों को बिल्कुल समर्थन नहीं देना चाहिए जो भ्रष्टाचार के मामले में जेल गए हो।