नई दिल्ली।
दिल्ली से लेह जाने वाली स्पाइजेट की एक फ्लाइट की आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट एसजी123 ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह 10.29 बजे उड़ान भरी थी। अचानक इंजन से पक्षी टकरा जाने के कारण करीब 11 बजे वापस लौटकर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट में 135 यात्री थे। यात्रियों को सुरक्षित फ्लाइट से उतार दिया गया।
हालांकि फ्लाइट कंपनी ने सामान्य लैंडिंग का दावा किया है। कंपनी के प्रवक्ता के मुताबिक, 26 मई को दिल्ली से लेह जाने वाली स्पाइसजेट बी737 की एलजी-123 फ्लाइट के इंजन 2 से एक पक्षी टकरा गया, जिसके बाद फ्लाइट सुरक्षित वापस आईजीआई लौट आई और उसकी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में सवार यात्रियों को सामान्य रूप से उतार दिया गया। फ्लाइट की लैंडिंग सामान्य रूप से हुई है न कि इमरजेंसी।