गोरखपुर।
गोरखपुर के भाजपा सांसद-प्रत्याशी फिल्मस्टार रवि किशन शुकला ने कहा- ‘जेकर नाथ भोलेनाथ उ अनाथ कैसे होई…जब भोला चहियन दिन त रात कईसे होई? हर..हर..महादेव। बाबा विश्वनाथ की धरती पर स्वागत है। बाबा विश्वनाथ का नगाड़ा बजेगा। अखिलेश और प्रियंका डमरू बजाने का प्रयार करेंगे और उधर से धम…धम…धम नगाड़ा बजी और ओकर आवाज 4 जून के सुनाई देई सबके। जय हो..
दरअसल रवि किशन गुरुवार को गोरखपुर में मीडिया से मुखबित थे। इस दौरान उन्होंने कहा- हमारे मोदी जी कहते हैं, यह तो अभी ट्रेलर है…पिक्चर अभी बाकी है। गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद से यह ट्रेलर देखने को मिल रहा है।
रवि किशन ने कहा कि राहुल गांधी आरोप लगा रहे हैं? हर…हर महादेव। भईया जिनकर पूरा देहईयें (शरीर) करिया बा। कितना घोटाला उनका गनिवाएं? टूजी से लेकर कोलगेट और कामन वेल्थ गेम में जो घोटाला किया है उसमें क्या बचा है? कौन सा ऐसा घोटाला है, जो कांग्रेस की सरकार में नहीं हुआ? आज कांग्रेस के घोटाला की वजह से ही चाइना हमसे आगे निकल गया। जिसे ठीक करने में मोदी जी को 10 साल लग गए।
उन्होंने राहुल और अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि अंदर की खबर है कि इन लोगों की 5 जून की सुबह की फ्लाइट है। एक जहाज जा रहा है इटली और दूसरा जहाज जा रहा है आस्ट्रेलिया। यह लोग 2014, 2017, 2019 और 2022 में भी यही बोल रहे थे लेकिन हुआ क्या? यह लोग जा रहे हैं और हम लोग आ रहे हैं, यह बात 2014 से सुनने को मिल रही है। लेकिन किस आधार पर आ रहे हैं, इसका जवाब उन लोगों के पास भी नहीं है।
उन्होंने कहा, गोरखपुर अभी बहुत बड़ी उड़ान भरेगा। गोरखपुर में अभी आप जो विकास देख रहे हैं, वह अभी 50 प्रतिशत भी नहीं है। मुख्यमंत्री जी की सोच यंग है और यहां को लेकर उनके दीमाग में काफी कुछ करने का चल रहा है। उन्हें पता है कि यहां कैसे विकास करके रोजगार को बढ़ावा देना है। किस तरह से इंडस्ट्री सेक्टर को बढ़ाना है। बड़ी-बड़ी कंपनियां यहां आकर गीडा में निवेश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इसी सहजनवा में जहां अखिलेश यादव कब्रिस्तान बनाना चाहते थे, वहां आज मिल्स के धुंए निकल रहे हैं और रोजगार बढ़ रहा है। आज हमारे यहां के बच्चों को बाहर नहीं जाना पड़ रहा है। बच्चे यहीं कमाने लगे हैं। गोरखपुर के बच्चे एजुकेशन में सबसे अधिक आगे हैं। स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था गोरखपुर की दिन ब दिन बेहतर होती जा रही है।