Sunday, March 16, 2025
Home Featured वाह! भारत के इस गांव में हर घर के बाहर लिखी है रामायण की चौपाई

वाह! भारत के इस गांव में हर घर के बाहर लिखी है रामायण की चौपाई

by Watan Kesari
0 comment

वतन केसरी डेस्क।

भारत की संस्कृति की विभिन्नताएं ही इस देश को विश्व में सबसे अलग पहचान दिलाती हैं। यहाँ विकसित शहरों के चर्चे हैं , तो सदियों पुरानी विरासतों को संजोए गांव भी खूब हैं। ऐसा ही एक गांव इन दिनों लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना रहा है। इस गांव की खासियत ये है कि इस गांव के प्रत्येक घर के बाहर रामायण की चौपाई लिखी गई हैं। वो बात अलग है कि इस गांव में किसी भी घर के बाहर किसी मूर्ति या अन्य तस्वीरों को नहीं लगाया गया है।

ये है गांव की पहचान:

ये गांव मध्यप्रदेश के झाबुआ में स्थित घोसलिया गांव है। जो आदिवासी अंचल के मेघनगर विकास खण्ड का हिस्सा है। इस गांव में लबाना समाज के लोग रहते हैं। गांव में कुल 54 परिवार रहते हैं। इन परिवारों के सदस्यों की संख्या लगभग साढ़े तीन सौ है। इस गांव के हर घर की दीवार पर आपको रामायण की चौपाई लिखी दिख जाएगी। कहीं कहीं कुछ ज्ञानवर्धक खास दोहे भी लिखे गए हैं। हर घर की दीवार पर कुछ ना कुछ लिखा है और लोग इन पक्तियों को आते-जाते पढ़ते भी हैं। अब तस्वीरें सामने आने के बाद इस गांव की जमकर तारीफ हो रही है। 

ये है वजह:

 दरअसल, गांव वालों का मानना है कि जब भी बच्चे और युवा घर से बाहर निकलेंगे तो उनकी नजर इन चौपाइयों पर पड़ेगी। इससे उनका धर्म से जुड़ाव बढ़ेगा। इस वजह से हर घर की दीवार पर इन्हें लिखवाया गया है। 

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups