Saturday, March 15, 2025
Home Breaking-News केजरीवाल नहीं पहुंच पाए BJP मुख्यालय, सड़क पर हंगामा काट लौटे अपने दफ्तर

केजरीवाल नहीं पहुंच पाए BJP मुख्यालय, सड़क पर हंगामा काट लौटे अपने दफ्तर

by Watan Kesari
0 comment

नई दिल्ली।

अपने पीए विभव कुमार की गिरफ्तारी के खिलाफ बीजेपी मुख्यालय पर प्रदर्शन करने जा रहे सीएम अरविंद केजरीवाल व आप के अन्य नेताओं को दिल्ली पुलिस ने रास्ते मे ही रोक दिया। लिहाजा इन सभी ने सड़क पर ही कुछ देर हंगामा काटा , भाषणबाजी की और वापस अपने दफ्तर को लौट आए।

दरअसल, आप की ही महिला सांसद स्वाति मालीवाल से सीएम हाउस में मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस ने सीएम केजरीवाल के आरोपी पीए विभव कुमार शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। जिसके विरोध में अरविंद केजरीवाल ने ऐलानिया कहा था कि रविवार को वो अपने सभी नेताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर जाएंगे, और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहेंगे कि सबको गिरफ्तार कर लो। अपनी योजना के अनुसार रविवार सुबह केजरीवाल अपने तमाम नेताओं संग निकले भी, लेकिन रास्ते मे ही दिल्ली पुलिस ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। 

भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय की ओर आप कार्यकर्ताओं के साथ आगे बढ़ रहे सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर ही रोक दिया। इसके बाद आप सांसद संजय सिंह ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को सड़क पर ही धरने पर बैठने को कहा। जिसके बाद केजरीवाल ने वहीं अपना सम्बोधन चालू कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने आम आदमी पार्टी को क्रश करने का प्लान बनाया है। इन्होंने आपरेशन झाड़ू बनाया है। इसके तहत आप नेताओं पर एक्शन हो रहा है। बीजेपी आपरेशन झाड़ू चला रही है। जो कुछ करवा रहे हैं, वो पीएम नरेंद्र मोदी करवा रहे हैं। चुनाव के बाद आप के बैंक अकाउंट सीज किए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने का इरादा बनाया है।

केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी, ये रोज-रोज जेल का खेल खेलना बंद कीजिए। हम आपके ऑफिस पहुंच गए हैं। पूरी आम आदमी पार्टी को ही एक साथ गिरफ्तार कर कर लीजिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कई राज्यों में आम आदमी पार्टी बीजेपी के लिए चुनौती बन सकती है, इसलिए प्रधानमंत्री जी का मानना और कहना है कि इस पार्टी को तुरंत खत्म करना चाहिए। ईडी ने कहा है कि चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के बैंक खाता सीज होंगे। पार्टी दफ्तर खाली कराया जाएगा। उनको लगता है, वे लोग इस तरह से आम आदमी पार्टी को खत्म कर देंगे। मैं कहना चाहता हूं, 140 करोड़ लोगों के सपने की पार्टी है।  

कुछ देर चले इस विरोध प्रदर्शन के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल भी अपने दफ्तर लौट गए।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

“हमारा न्यूज़ पोर्टल ताज़ा ख़बरों, उत्तेजक रिपोर्ट्स और गहराई से लिखे लेखों का एक संग्रह है। हम आपको जानकारी से लैस, विचारशीलता से भरपूर और समर्थनीय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम आपके लिए सत्यता, विश्वासनीयता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।”

Laest News

@2024 – All Right Reserved. Designed and Developed by KGS Groups